डेस्क। पाक के पीएम इमरान खान की सत्ता से खींचतान जारी है। उनकी कुर्सी पर संकट बना हुआ है। इमरान अपने ही नेताओं से अपनी गद्दी बचाने में लगे हैं। विपक्ष नेता एकजुट होकर संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाकर इमरान खान की सरकार को गिरना चाहते हैं।
इमरान की मुश्किलें दोगुनी तब हो गईं जब उनके अपने सहयोगियों ने भी विरोधियों से हाथ मिला लिया है। साथ ही मुश्किल की इस घड़ी में सेना ने भी इमरान को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
ऐसे में सरकार में बने रहने के लिए इमरान खान के सामने बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई है।
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली सेक्रेटरिएट के मुताबिक शुक्रवार को सुबह 11 बजे संसद का सत्र शुरू होगा। और आज का सत्र ही इमरान सरकार के लिए अग्निपरीक्षा का दिन होगा क्योंकि सचिवालय ने शुक्रवार को 15 पॉइंट अजेंडा जारी किया है जिसमें इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी शामिल है। आपको बता दें कि विपक्षी दलों ने 8 मार्च को ही अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी कर ली थी। आज अगर स्पीकर इसको चिन्हित करते हैं तो पाकिस्तान के राजनीतिक जानकारों के अनुसार इमरान खान की सरकार आज गिर जाएगी।
Leave a Reply