इस धरती के सबसे बड़े झूठे व्यक्ति है इमरान खान- पकिस्तानी पीएम

विदेश– पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के मध्य जंग जारी है। दोनो एक भी मौका नही छोड़ते एक दूसरे को नीचा दिखाने का। जहां इमरान खान शहबाज शरीफ को स्वार्थी नेता कहते दिखते हैं। वही अब शाहबाज शरीफ ने इमरान खान पर यह आरोप लगाया है कि आज पाकिस्तान की जो दशा है उसके जिम्मेदार वही है।
उन्होंने अपने बयान में कहा है कि इमरान खान ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। यह इस धरती के सबसे बड़े झूठे व्यक्ति है। सत्ता से जाने के बाद इन्होंने जनता के मन मे जहर घोला है और अपनी कमियों को छुपाने के लिए सरासर यह झूठ बोलते रहते हैं
उन्होंने कहा, साल 2018 से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ती चली गई। उन्होंने कभी भी इस बात पर ध्यान केंद्रित नही किया की देश का विकास किस प्रकार किया जाए। आज पाकिस्तान कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा है। इस सबके लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वह सिर्फ़ इमरान खान है। उन्होंने जनता से झूठ बोला पाकिस्तान से झूठ बोल और देश को आर्थिक संकट की आग में झोंक दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *