रूस यूक्रेन युद्ध के बीच मास्को पहुंचे इमरान खान

यूक्रेन| एक तरफ रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने पूरे विश्व की चिंता बढ़ा दी है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दो दिवसीय दौरे के लिए मास्को पहुंच गए हैं। युद्ध के दौरान रूस पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री वहां के अधिकारियों से बोले बहुत उत्साहित हूं। पाकिस्तान के Geo News के मुर्तजा अली शाह की तरफ से जारी एक ट्वीट में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान रूस हंसते और बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुन सकते हैं इमरान कह रहे हैं कि मैं मास्को आकर उत्साहित हूं।

 

जाने क्या है इस वक़्त यूक्रेन की स्थिति:-

अब रूस की तरफ से दावा हुआ है की उन्होंने यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर दिया है और यूक्रेन के लुंगांस्क शहर पर अपना आधिपत्य जमा लिया है। क्योंकि यहां यूक्रेन की सेना ने रूस की सेना के सम्मुख घुटने टेक दिए हैं। 
बता दें रूसी सेना ने अचानक से यूक्रेन में इस शहर पर हमला बोल दिया यूक्रेन की सेना ने जब देखा उनके सैनिकों की हालत बिगड़ रही है। तो उन्होंने रूस के सामने घुटने टेक दिए और सरेंडर कर दिया। बता दें दोनो देशो के मध्य तनाव बढ़ता जा रहा है लागतार दोनो देश एक दूसरे पर मिसाइलों से प्रहार कर रहे हैं। वहीं रूस के इस प्रकार अचानक से यूक्रेन पर हमला बोलने से सभी पड़ोसी देश रूस की आलोचना कर रहे हैं।
 
इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने इस मामले पर त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, मैं यूक्रेन में हुई इस भयावह घटना को देखकर स्तम्भ हो गया हूं। मैने इस मामले में आगे बढ़ने के परिपेक्ष्य में राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात की है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अचानक से यूक्रेन पर हमला कर विद्रोह की राह पर कदम रखा है। यह उचित नहीं है रूस को उसके सहयोगी देश इस हमले के लिए जवाब देंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *