IMA ने कहा – दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी, तुरंत बंद करें सभी स्कूल
धुएं के असर से लोग चिंतित हैं. आंखों में जलन हो रही है.
प्रदूषण की इस स्थिति पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अध्यक्ष केके अग्रवाल ने दिल्ली सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा है कि ये पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी है. दिल्ली को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी स्टेट घोषित करना चाहिए. सब स्कूल तुरंत बंद होने चाहिए, जब तक बहुत जरूरी न हो लोगों को बाहर नहीं निकलना चाहिए.
गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बूढ़े लोगों को बिल्कुल बाहर नहीं आना चाहिए. हार्ट अटैक और सडन डेथ हो सकती है. वॉक पर नहीं निकलना चाहिए. मैराथन तो छोड़ ही दो. पीएम10 इस समय 400 से ज्यादा है तो ये सारी एहतियात बरतने की जरूरत है. अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इस बारे में चीफ़ जस्टिस को भी चिट्ठी लिखी है.
All of us together have to find a soln to this. Every year, during this time of the year, Del becomes a gas chamber for almost a month https://t.co/4YrA3HZG98
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 7, 2017
वहीं दूसरी ओर, सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की एयर लेबोरेटरी हेड डॉ. डी. साहा ने कहा है कि ये स्मॉग नहीं फॉग है. हवा न होने की वजह से पार्टिकुलेट मैटर फंस गया है. यही हालत दो-तीन दिन और बने रह सकते हैं. दिल्ली में स्मॉग बन ही नही सकता क्योंकि इसके लिए SO2 (सल्फरडाई ऑक्साइड) का होना जरूरी है.
स्वास्थ्य के लिए चिंता हो सकती है लेकिन बहुत खतरनाक नहीं है. ज्यादा असर ट्रैफिक के मद्देनजर है. पंजाब की पराली का दिल्ली में कोई असर नहीं है. क्योंकि हवा नहीं है और इस सिचुएशन में पंजाब की हवा दिल्ली में घुस ही नहीं सकती.
Leave a Reply