IGI Airport :20 करोड़ की हेरोइन जब्त दक्षिण अफ्रीकी महिला के पास से

[object Promise]

दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक दक्षिण अफ्रीकी महिला के पास से कथित रूप से करीब पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। तकरीबन 20 करोड़ रुपये कीमत का नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह महिला कतर एयरलाइन की उड़ान से दोहा होते हुए दक्षिण अफ्रीका से शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई के टर्मिनल-3 पहुंची थी। अधिकारी ने बताया कि ‘ग्रीन चैनल’ को पार करने के बाद सीमा शुल्क महकमे के अफसरों ने उसे रोका और उसके सामान की तलाशी लेने पर सफेद रंग का पाउडर बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि यह पदार्थ हेरोइन है और इसका कुल वजन चार किलो 900 ग्राम है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये है।

नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और महिला को एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *