झारखंड:- झारखंड में मनी लांड्रिंग केस में फंसी IAS अधिकारी पूजा सिंघल को ED की कार्यवाही के बाद हिरासत में ले लिया गया है। पिछले हफ्ते ED ने IAS पूजा सिंघल के घर और उनके रिश्तेदारों के यहां छापे डाले थे जिसके बाद ईडी को 19 करोड़ से अधिक कैश और कई अहम दस्तावेज मिले थे।
IAS पूजा सिंघल के घर पर जिस मामले में छापेमारी हुई वह मनरेगा घोटाले का है। यह केस 2009 से 10 के बीच दर्ज हुआ था। ED ने इस मामले में झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान में छापा डाला था उस रेड के दौरान 19 करोड़ 31 लाख रुपये बरामद किए गए थे। वही 17 करोड़ चार्टर्ड अकाउंटेंट अकाउंट के आवास से बरामद किए गए थे।
Leave a Reply