मैं कभी भी भाजपा परिवार का हिस्सा नहीं बनूगा:-स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

रायपुर| छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल में आमने सामने की ठनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यहां सिर्फ कांग्रेस और भाजपा के मध्य कांटे की टक्कर है बाकी पार्टियों का यहां कोई औचित्य नहीं है। वही आप लगातार भाजपा और कांग्रेस को कमजोर बनाने हेतु दोनो पार्टियों के असंतुष्ट नेताओं से सम्पर्क साधने की कोशिश कर रही है।

अब इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस संदर्भ में एक बड़ा बयान दिया है, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा उनके लिए कांग्रेस से हटकर कुछ सोचना बिल्कुल गलत है। क्योंकि उनके परिवार की पांच पीढियां कांग्रेस से जुड़ी हुई है। वही मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात से कतई इंकार नहीं किया की आम आदमी पार्टी ने उनसे संपर्क नहीं साधा।
उन्होंने बस यह कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल से नहीं मिला हूँ लेकिन यह सच है कि राजनीति में बहुत सारे लोग हमारे सम्पर्क में रहते हैं हमसे मिलते हैं। लोगो ने मुझसे संपर्क किया लेकिन मैंने उन्हें स्पष्ट कर दिया है कि मेरे लिए कांग्रेस सर्वश्रेष्ठ है। मेरे परिवार की पांच पीढ़ी पार्टी से जुड़ी रही है। मैं इससे ज्यादा नहीं सोच सकता हूँ। सोनिया और राहुल गांधी के लिए मेरे मन मे असीम सम्मना है। वही मैं कभी भी भाजपा परिवार का हिस्सा नहीं बनूगा क्योंकि मैं ऐसी राजनीति नहीं करना चाहता जहां मेरे विचार नहीं मिलते। वही मैं कभी भी एक जनप्रतिनिधि के तौर पर काम नहीं कर सकता।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *