मैं आती हूँ मध्यवर्गीय परिवार से उनकी समस्या से मैं परिचित हूँ

देश- साल 2023 का बजट आने वाला है। बजट पेश करने से पूर्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के मध्यमवर्गीय परिवार के परिपेक्ष्य में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, वह मध्यमवर्गीय परिवार की परिस्थितियों को समझती हूँ। उन्हें कोई समस्या न हो इसलिए उनपर कोई टैक्स नहीं लगाया गया है।
वहीं इस बार 1 फरवरी को जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट प्रस्तुत करेंगी। तो उम्मीद जताई जा रही है कि वह मीडिया क्लास को ध्यान में रखेंगी और उनके हित को केंद्रित करते हुए बजट प्रस्तुत करेंगी। 
वहीं बीते दिन उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, मैं मध्य वर्ग परिवार से आती हूँ। उनकी समस्याओं से मैं भली भांति परिचित हूँ। मोदी सरकार निरंतर मध्यवर्गीय परिवार के हित हेतु प्रयास कर रही है। वहीं 5 लाख तक की आमदनी को टैक्स मुक्त किया जाएगा।
सरकार ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए 27 शहरों में मेट्रो रेल नेटवर्क विकसित करने और 100 स्मार्ट सिटी बनाने जैसे कई उपाय किए हैं। वहीं उन्होंने दावा किया है कि हम मध्यवर्गीय परिवार को टैक्स मुक्त रखेंगे। क्योंकि मोदी सरकार ने मध्य वर्गीय परिवार के लिए काफी कुछ किया है और आगे भी उनका प्रयास है कि वह उनका करते रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *