HYDERABAD GANGRAPE CASE: मायावती ने कहा- UP और दिल्ली पुलिस को दी नशीहत, अरविंद केजरीवाल ने जताया विरोध

[object Promise]

लखनऊ/नई दिल्ली। बसपा की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार सो रही है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली और यूपी पुलिस को हैदराबाद पुलिस से सीख लेनी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से यहां अपराधियों को राज्य के मेहमानों की तरह माना जाता है, अभी यूपी में जंगल राज है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि बीते दिनों हैदराबाद में जो हुआ, फिर उन्नाव की घटना हुई इसी कारण अब इस एनकाउंटर पर लोग खुशी जता रहे हैं। लेकिन इससे जस्टिस सिस्टम पर भी सवाल खड़े होते जा रहे हैं, लोगों का एजेंसियों से भरोसा उठ गया है। ऐसे में समाज को चिंतन करना होगा और सरकारों को एक्शन लेना होगा।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने पुलिस मुठभेड़ में मारने को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह गलत है।एनकाउंटर इसका सॉल्यूशन नहीं है, आरोपियों को एक न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा मिलनी चाहिए। ये आरोपी तो थाने या जेल में होंगे, कहां भाग कर जा रहे थे।
वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने मुठभेड़ पर कहा कि एक आम नागरिक के रूप में मैं खुश महसूस कर रही हूं कि यही वह अंत था जो हम सभी उनके लिए चाहते थे। लेकिन यह अंत कानूनी प्रणाली के माध्यम से होना चाहिए था। यह उचित चैनलों के माध्यम से होना चाहिए था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *