HYDERABAD ENCOUNTER: हैदराबाद एनकाउंटर पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

[object Promise]

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय में आज हैदराबाद एनकाउंटर केस ( Hyderabad encounter) की सुनवाई होने वाली है। इसकी सुनवाई चीफ जस्टिस एसए बोवडे की पीठ करेगी। इस दौरान साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार भी मौजूद रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट में तेलंगाना पुलिस का पक्ष वकील मुकुल रोहतगी रखेंगे। फिलहाल, चारों आरोपियों के शवों को सुरक्षित रखा गया है। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद शुक्रवार को तेलंगाना हाई कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।

तेलंगाना सरकार ने शादनगर कस्बे के पास छह दिसंबर को हुई ‘मुठभेड़’ की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने लेडी डॉक्टर गैंगरेप और हत्या के चार आरोपियों को मार डाला है।

इस आठ सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व राचकोंडा पुलिस आयुक्त महेश एम. भागवत करेंगे। दूसरे अधिकारियों में एक महिला सहित राज्य के विभिन्न भागों के अधिकारी हैं।

एसआईटी के गठन का सरकारी आदेश (जीओ) 9 दिसंबर को जारी किया गया। इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का एक दल आरोपियों की हत्या की जांच शुरू कर चुका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *