Hyderabad : पुलिस Encounter में मारे गए वेटनरी डॉक्टर Gangrape-Murder के चारों आरोपी

[object Promise]

नई दिल्ली। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या और शव जलाने के मामले के सभी चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। हैदराबाद वेटनरी डॉक्टर रेप मर्डर में चारों आरोपी थे। यह मुठभेड़ उस उस समय हुई जब पुलिस सभी आरोपियों को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जा रही थी।

तभी चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में में सभी आरोपी मारे गए। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर उसी जगह पर किया जहां पर उन्होंने वेटनरी डॉक्टर के साथ रेप किया था।

एनकाउंटर की इस घटना के बाद हैदराबाद पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी है और आरोपियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हैदराबाद वेटनरी डॉक्टर से रेप और मर्डर के बाद पूरा देश गुस्से में था और सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे पर हंगामा मचा हुआ था। सभी लोग जल्द से जल्द आरोपियों को सजा देने की मांग कर रहे थे। लोगों का गुस्सा इस बात को भी लेकर था कि इतना वीभत्स क्राइम करने वालों को समय क्यों दिया जाता है।

इससे पहले इस मामले में तेलंगाना के मंत्री के टी रामा राव ने गुरुवार को कहा था कि वह उन लोगों की भावनाओं को समझते हैं जो महिला पशु चिकित्सक की जघन्य हत्या के चार आरोपियों को तत्काल दंड देने की मांग कर रहे हैं।
लेकिन सरकार में रहते हुए वह (राव) ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि तंत्र इस तरह से काम नहीं करता उन्होंने मुंबई में हुए आतंकी हमले का हवाला देते हुए कहा कि उस मामले में भी मौत की सजा देने में समय लगा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *