HYDERABAD: एनकाउंटर मैन के नाम से विख्यात पुलिस कमिश्नर सज्जनार

[object Promise]

हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने मुठभेड़ में महिला वेटनरी के रेप मर्डर केस के चारों आरोपियों को ढेर करने पर पूरे देश के लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। वहीं उसके पिता ने कहा कि उनकी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी। उसकी बहिन ने कहा कि यह इंसाफ हुआ है।
आपको बताते जाए कि हैदराबाद पुलिस ने एक मुठभेड़ में महिला वेटनरी के साथ रेप मर्डर केस के चारों आरोपियों को ढेर कर दिया गया है। शुक्रवार अल सुबह पुलिस के साथ हैदराबाद के NH-44 में मुठभेड़ हुई और आरोपी ढेर हो गए। आपको बताते जाए कि इस समय हैदराबाद पुलिस की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथ में है जो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रुप में जानते जाते हैं। साइबराबाद पुलिस के कमिश्नर वी. जे. सज्जनार।

आपको बताते जाए कि इससे पहले भी तेलंगाना के वारंगल में जब एक कॉलेज गर्ल के ऊपर तेजाब फेंका गया था, तब भी विवाद गहरा गया था। लेकिन कुछ ही समय बाद 3 आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। यह मामला 2008 का था, हिरासत में रहने के दौरान तीनों आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। बचाव में पुलिस ने तीनों आरोपियों को ढेर कर दिया था। सिर्फ रेप आरोपी ही नहीं बल्कि उन्होंने कई माओवादियों के एनकाउंटर में भी वह टीम का हिस्सा रहे थे। हैदराबाद में बतौर पुलिस कमिश्नर उन्होंने डेढ़ साल पहले ही कमान संभाली थी। अभी इस एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच होनी बाकी है, क्योंकि हर पहलू को जांचा जाएगा कि क्या एनकाउंटर करना जरूरी था या नहीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *