कैसे करें राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन, स्टेप वाइज जानिए कम्पलीट प्रोसेस

राशन कार्ड को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही। क्या आप भी अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं। राशन कार्ड के लिए जहां पहले सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते थे, वहीं अब आप घर बैठे आनलाइन राशन कार्ड के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने राज्य के फूड पोर्टल पर जाकर भी आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अप्लाई करने से पहले होने चाहिए ये दस्तावेज

1. आपके पास घर के सभी सदस्‍यों का आधार कार्ड होना चाह‍िए

2. घर के मुख‍िया/प्रमुख की पासपोर्ट साइज फोटो 

3. घर के मुख‍िया या मुख‍िया की पत्‍नी का आय सर्टिफ‍िकेट 

4. बैंक में खाता और पासबुक की फोटो कॉपी 

5. आप पर‍िवार के क‍िसी भी सदस्‍य का बैंंक खाता ले सकते हैं

अप्लाई करने से पहले ये सभी दस्‍तावेज आपके पास होने चाहिए। अगर आपके पास ये सभी दस्तावेज हैं तो आप आसानी से आनलाइन राशन कार्ड के ल‍िए घर बैठे अप्‍लाई कर सकते हैं।

कैसे करें राशन कार्ड के ल‍िए खुद से आनलाइन आवेदन

1. राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आपको https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/ की वेबसाइट पर जाना होगा।

2. इसपर आपको नए आवेदन पर क्लिक करना होगा और एक फार्म खुलकर आपके सामने आएगा। ज‍िसे आपको पूरा भरना होगा। 

3. आपको लॉगिन के लिए यह फॉर्म भरना जरूरी होगा। लागइन के बाद आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा। ज‍िसमें आपको व‍िभगीय एकीकरण सेवा के ल‍िए आवेदन के आप्‍शन पर क्‍ल‍िक करना होगा।

4. इसपर क्‍ल‍िक करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा। ज‍िसपर अप्‍लाई फार इंटीग्रेटेस सर्विसेज पर जाकर टैब करना होगा।

5. यहां आपके सामने फि‍र से नया पेज खुलकर सामने आएगा। इस पेज पर आपको 3 नंबर पर क्‍ल‍िक करना है। फिर फूड एंड स‍िव‍िल सप्‍लाईज (राशन कार्ड) पर टैब करना होगा।

6. इसके बाद आपको होम NFSA पर क्‍ल‍िक करना है। इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलकर सामने आएगा। ज‍िसपर राशन कार्ड से संबंध‍ित सारा काम दिया गया होगा।

7. यहां पर आपको एक नंबर स‍िलेक्‍ट करना होगा। ज‍िस पर ‘नई प्रव‍िष्‍ट’ ल‍िखा होगा। 

8. अब आपको अपना ज‍िला चुनना होगा। ज‍िस भी ज‍िले के आप न‍िवासी हैं या ज‍िस ज‍िले से आप राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं उसका चुनाव करें।  

9. इसके बाद आपको अपने क्षेत्र का चुनाव करना होगा। ज‍िसमें आपको ग्रामीण और नगरीय दो आप्‍शन दिखेंगे।

10. इसमें से आप जहां से भी राशन कार्ड अप्‍लाई करना चाहते हैं वहां क्‍लिक कर के नेक्स्ट कर दें।

11. इसके बाद आपको एप्‍लीकेशन नंबर और इनकम सर्टिफिकेट आईडी नंबर भरना होगा।

12. अब एक और पेज खुलकर आएगा ज‍िसमें आपको क्षेत्र का व‍िवरण और पर‍िवार के मुख‍िया का पूरा व‍िवरण देना होगा। 

13. अब नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपना वर्तमान और स्‍थाई पता भरना फिल करना होगा।

14. इसके बाद आपको अपने पर‍िवार के सभी सदस्‍यों का व‍िवरण भरना होगा। 

15. साथ ही आपको इसमें आपके पर‍िवार का नया सदस्‍य जोड़ेंने का आप्‍शन भी मिलेगा।  

16. पर‍िवार का व‍िवरण भरने के बाद आपको बैंक खाते की जानकारी देनी होगी।

17. इसके बाद आपको सभी दस्तावेजों को अपलोड करना है; साइज फोटो, बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि।

18. अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के मानकों का आपको हां या ना में जवाब देकर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। 

19. इसके बाद आपको राशन कार्ड संख्‍या जनरेट की जाएगी। ज‍िसे आपको नोट करना होगा। 

राशन कार्ड स्‍वीक्रत होने के बाद यह संबंध‍ित अध‍िकारी के पास चला जाएगा। 

इसके बाद आपको वैर‍िफेकेशनन का इंतजार करना होगा। वैर‍िफिकेशन पूरा होने के बाद आपका राशन कार्ड प्रोसिस कम्पलीट हो जाएगा। इसके बाद एक सप्‍ताह के अंदर आपका वैर‍िफ‍िकेशन कम्पलीट होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *