हिन्दू मुस्लिम एक मां की सन्तान की तरह रहे:- Karnataka CM BS Yediyurappa

कर्नाटक| बेंगलुरु में हिन्दू मुस्लिम के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद की आग इतनी तेज हो गई है कि इसपर कर्नाटक (Karnataka) के CM BS Yediyurappa ने एक बयान जारी कर कहा है कि मुस्लिम के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकना चाहिए।

उन्होंने हिन्दू संगठन द्वारा मुस्लिम समुदाय वाले व्यवसाय को निशाने बनाने को लेकर इस समुदाय की आलोचना की और कहा मुस्लिम को जीने का हक है उसे सम्मना और शांति से जीने दिया जाए। Karnataka CM BS Yediyurappa ने यह बयान तब दिया जब मुस्लिम फल वालो की फलों की दुकानें तोड़ कर उनकी गिरफ्तारी हुई। 
इतना ही नहीं उन्होंने हिन्दू मुस्लिम को लेकर कहा, मेरी इच्छा यह दोनो एक माँ की संतान की तरह रहे। वही यदि कुछ असामाजिक तत्व इसमे बाधा डाल रहे हैं तो उसके खिलाफ कार्यवाही हो। वही उन्होंने लोगो से आग्रह किया कि अब ऐसी आसाम्प्रदायिक घटनाएं न हो और एक एकता से रहें। बताते चले अभी हाल ही में हिन्दू संगठन ने मंदिर परिसर के बाहर लगी मुस्लिम समाज की दुकानों लगाने और हलाल मास के बहिष्कार और फलों के कारोबार में मुस्लिम के एकाधिकार को खत्म करने के संदर्भ में आह्नन किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *