भाजपा के 7 साल के शासन में हिन्दू खतरे में आ गया : अतीक उर रहमान

डेस्क। हिन्दू धर्म के रामनवमी के पर्व पर दिल्‍ली, मध्‍य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, गोवा, महाराष्‍ट्र, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, छत्‍तीसगढ़ में हिंसा की घटनाएं सामने आने के बाद से ही इसको लेकर चर्चा और वाद-विवाद बढ़ता नज़र आ रहा है। इसी कड़ी में इसको लेकर एक टीवी समाचार चैनल की जारी बहस में मुस्लिम हितैषी नेता और एंकर में अनबन हो गई। 

दरअसल इस डिबेट शो में हिंसा के मुद्दे को लेकर मुगलों का जिक्र आया तो मुस्लिम हितैषी अतीक उर रहमान ने इसमें भाजपा का नाम लेकर इसको एक राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश की; जिसके बाद अतीक और एंकर में कहासुनी हुई।

एंकर ने एक सवाल का जवाव देते हुए उन्हें बीच मे टोका और पूछा, आप बुल्‍डोजर के खिलाफ हैं, लेकिन हिंदुओं का जो पलायन है, ऐसे ही कश्‍मीर में हुआ था हमने देखा तो क्‍या आपको लगता है वो सही होगा? 

इस सवाल के जवाब में अतीक उर रहमान ने कहा कि भारत के ऊपर 70 साल में से कांग्रेस ने 50 सालो तक हुकूमत की तब हिंदू खतरे में नहीं आया, 50 साल औरंगजेब ने भी राज किया लेकिन हिंदू भाई खतरे में नहीं आए, 1000 साल में से 300 साल तक मुस्लिम रूल रहा पर 7 साल की बीजेपी की हुकूमत में हिंदू खतरे में आ गया।

एंकर के एक सवाल पर अतीक उर रहमान ने ये भी कहा कि, एक न्‍यायधीश हैं सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के, जिन्‍होंने अल्‍लामा इकबाल को दोहराया था ये कहकर कि कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-ज़मां हमारा। आगे उन्होंने कहा, तो चाहे कोई कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन हिंदू-मुसलमान एकता को तोड़ नहीं पाएगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *