हिजाब विवाद में आज आ सकता है हाई कोर्ट का फैसला

डेस्क। हिजाब विवाद को लेकर आज अदालत सुना सकती है फैसला, कर्नाटक उच्च न्यायालय मंगलवार 15 मार्च को हिजाब विवाद में अपना फैसला सुनाएगा। इस विवाद को लेकर पिछले महीने दक्षिणी राज्य में बड़े पैमाने पर हिंसा भी हुई थी। बता दें कि बीते दिनों कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों, विशेष रूप से स्कूल और कॉलेजों में हिजाब को लेकर तनाव जारी है। बता दें कि यहा विवाद उडुपी के एक सरकारी कॉलेज से शुरू हुआ था।

जब मुस्लिम लड़कियों ने जोर देकर कहा कि उन्हें हिजाब पहनने की अनुमति दी जानी चाहिए क्योंकिह उनका धार्मिक अधिकार था। लेकिन संस्थान इसको लेकर राजी नहीं हुए थे जिसके बाद मामला कोर्ट में गया।

हिजाब मामले में सुनवाई कर रही कर्नाटक उच्च न्यायालय की पूर्ण पीठ मंगलवार को अपना फैसला सुना सकती है। उडुपी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में लड़कियों के एक वर्ग द्वारा अपनी कक्षाओं के अंदर हिजाब पहनने की मांग के बाद कुछ हिंदू छात्रों के भगवा शॉल में आने के बाद यह मुद्दा देश के अन्य हिस्सों में फैल गया था। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *