विदेश:- संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ मानवाधिकार आधिकारिक सोमवार को चीन के दौरे पर जाएगी। सूत्रों के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त मिशेल बिश्लेट चीन के शिनजियांग इलाके में जाएगी। उनकी इस यात्रा का कारण चीन सरकार की नीतियों के पीछे के रहस्य को उजागर करना है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक चीन पर कुछ पश्चिमी देशों और मानवाधिकार ने यह आरोप लगाया है कि यहाँ की सरकार शिनजियांग में कुछ मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो का शोषण और उनका नरसंहार कर रही है जो की अत्यधिक दर्दनाक है। हालांकि इन आरोपों को चीन ने खारिज कर दिया है लेकिन अब इसकी पुष्टि के उद्देश्य से वरिष्ठ मानवाधिकार आधिकारिक मिशेल बिश्लेट चीन जाएंगी।
जानकारी के लिए बता दें मानवाधिकार की उच्चायुक्त आधिकारिक मिशेल बिश्लेट की 2005 के बाद यह पहली चीन यात्रा होगी। इस बात की घोषणा उन्होंने मार्च में की थी और बताया था चीन की सरकार ने उनकी सरकार के साथ एक समझौता किया है जिसके आधार पर उन्हें यह अनुमति है कि वह चीन का दौरा कर सकती है।
Leave a Reply