जहाँगीपुरी में जारी हुआ हाई अलर्ट, आज जुमे की पहली नमाज़

दिल्ली: पिछले शनिवार हुनमान जयंती के दिन दिल्ली के जहाँगीपुरी में भड़की हिंसा के बाद आज पहला जुमा पड़ा है। जिमे की नमाज को लेकर पुलिस में हाई अलर्ट जारी है। 

पुलिस पूरे इलाके पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखेगी। वही घटना स्थल पर तैनात पुकिसकर्मी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे। 
वही जामा मस्जिद से यह अपील की गई है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज जुमे की नमाज़ में बच्चों को न लाए। इसके साथ ही खबर यह भी आ रही है कि आज राजनीतिक दल के नेता जहाँगीपुरी में बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं जिसके बाद प्रशासन से इलाके में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। 
जानकारी के लिए बता दें दिल्ली के जहाँगीपुरी में हनुमान जयंती के दिन हिन्दू और मुस्लिम के बीच विवाद हुआ था। पहले दोनो समुदाय के बीच मामूली झड़प हुई लेकिन बाद ने इस झड़प ने हिंसा का रूप ले लिया। दोनो समुदाय के लोगों के बीच जमकर पथराव हुआ और आगजनी की घटना सामने आई। यह घटना तब हुई जब हिन्दू अपनी संस्कृति विरासत के साथ शोभायात्रा निकाल रहे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *