Donald trump:- कल डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी इवाना ट्रंप का देहांत हो गया था। जिसकी जानकारी उनके परिजनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये लोगो के साथ साझा की थी। ट्रंप ने ट्रुथ नाम के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर रहा था कि इवाना ने न्यूयार्क में अंतिम सांस ली। सूत्रों का कहना था कि इवाना की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। लेकिन अब इवाना की मौत से जुड़ा रहस्य खुल गया है ओर खुलासा हुआ है कि इवाना की मौत एक दुर्घटना थी।
न्यूयॉर्क सिटी मेडिकल एग्ज़ामिनर ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी इवाना की मौत उनके शरीर पर लगी चोट के कारण हुई। उनके शरीर के ऊपरी हिस्से में गम्भीर चोट लगी थी यह चोट इवाना की मौत का कारण बन गई। इवाना की मौत सीढ़ियों से गिरने से हुई थी जिस दिन उनकी मौत हुई उस दिन वह अपने न्यूयॉर्क वाले अपार्टमेंट में थी।
जानकारी के लिए बता दें इवाना ट्रम्प की पहली पत्नी थी। ट्रम्प ने इवाना के लिखा कि वह एक सुंदर, मजबूत, अद्भुत महिला था। उन्होंने अपने बलबूते पर अपनी पहचान बनाई। उनके पसन्द करने वालो को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि अब इवाना हमारे बीच नही रही। इवाना ट्रंप का जन्म चेकोस्लोवाकिया में हुआ था उन्होंने 1977 में डोनाल्ड ट्रंप से शादी की और 15 साल बाद 1992 में उनका तलाक हो गया था। ट्रम्प और इवाना के तीन बच्चे थे।
Leave a Reply