HC के फैसले को निर्भया केस के दोषी पवन ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, स्मृति ईरानी बोलीं…

[object Promise]

नई दिल्ली। निर्भया केस में तिहाड़ जेल अथॉरिटी ने जानकारी दी है कि दोषी मुकेश को उसकी दया याचिका खारिज होने के बारे में जानकारी दे दी गई है। वहीं दोषी पवन के वकील ने कोर्ट को जानकारी दी है कि हाई कोर्ट द्वारा उसे नाबालिग मानने की याचिका खारिज होने के बाद उसने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। दूसरी ओर, निर्भया केस के एक दोषी मुकेश सिंह की दया याचिका खारिज करने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आभार प्रकट किया और लगे हाथ दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निर्भया के साथ बर्रबरता करने वाले एक नाबालिग के साथ सहानुभूति दिखाने का आरोप भी जड़ दिया।

बीजेपी नेता ने गैंगरेप और मर्डर में संलिप्त उस नाबालिग को आम आदमी पार्टी से दी गई सहायता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सबूतों से पता चला था कि वह निर्भया के साथ कितना जघन्य और अमानवीय व्यवहार किया था। उसकी रिहाई पर आम आदमी पार्टी (आप) ने 10 हजार रुपए दिए और सिलाई मशीन दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *