क्या मोहन भागवत ने अनुसंधान कर लिया है जो उन्हें पता चल गया है कि जाति व्यवस्था ब्राह्मण ने बनाई

देश- बीते दिनों जब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बयान दिया कि जाति व्यवस्था भगवान ने नहीं बनाई। यह ब्राह्मणों द्वारा बनाई गई है। तो यह बयान सुर्खियों में आ गया। सपा के कई नेताओं ने कहा उन्हें स्पष्ट बयान देना चाहिए। 
वहीं अब उनके बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले उन्होंने कौन सा अनुसंधान कर लिया है जो उन्हें यह मालूम हो गया है कि जाति व्यवस्था ब्राह्मण द्वारा बनाई गई है।
उन्होंने आगे कहा, हमलोग तो ये जानते हैं कि चातुर्वर्ण्यं मया सृष्टं, गीता में भगवान ने कहा है कि चातुर्वण्यम मया, मया मतलब मेरे द्वारा. मेरे द्वारा सृजित किए गए हैं। देश में राजनीति ध्रुवीकरण का प्रयास कर रही है। आप सभी को याद होगा वीपी सिंह के समय मंडल और कमंडल की राजनीति तेज हुई थी। लोगों को जाति के नाम पर विभक्त करने का प्रयास किया गया। वही अब पुनः हो रहा है।
वहीं अभी जो समय है उसमें हिन्दू को विभक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार यह कोशिश हो रही है कि हिन्दू समाज के लोगों को अगड़ा और पिछड़ा समाज मे विभक्त कर दिया जाए और विभाजन के आधार पर राजनेता अगड़ा और पिछड़ा वर्ग के नाम पर राजनीति करें और सत्ता में आएं। धर्मग्रंथों पर बोलने का अधिकार उन्हें है जो धर्मात्मा हैं। धर्म पर प्रतिक्रिया देने का अधिकार राजनेताओं को नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *