हार्दिक ने बांधे भाजपा की तारीफ के पुल आप को बताया कांग्रेस से बेहतर विकल्प

गुजरात:- गुजरात मे सियासी दंगल तेज होता जा रहा है पक्ष विपक्ष आपस मे भिड़े हुए हैं वही कांग्रेस से इस्तीफा देकर महज तीन वर्ष बाद पार्टी से अलग हुए हार्दिक कांग्रेस के विरोध में आक्रमक रुख अपनाए हुए हैं। वही वह सत्ताधारी दल भाजपा की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं उनके इस रुख से हर कोई यह कयास लगा रहा है कि हार्दिक जल्द भाजपा का हिस्सा बनेंगे।

वही अब इंडियन एक्सप्रेस में दिए एक इंटरव्यू में हार्दिक पटेल ने पुनः भाजपा की तारीफ के पुल बांध दिए जिसके बाद हर कोई यह कयास लगा रहा है कि हार्दिक अब भाजपा का दामन थामें नजर आएंगे। हार्दिक ने भाजपा की तारीफ के पुल बांधते हुए कहा गुजरात के लोग भारतीय जनता पार्टी को विकास, शान्ति और सुरक्षा के रूप में देखते हैं। क्योंकि बीजेपी के सत्ता में रहते हुए यहां का माहौल शान्त है इससे पहले यहां दंगे हुआ करते थे लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई है ऐसा माहौल नहीं देंखने को मिला। 
वही अगर आप समाजिक कार्यकर्ता है और
जनता से जुड़कर रहते है तो कांग्रेस आपकी तरफ झुकेगी और आपको खुद से जोड़ने का प्रयास करेगी क्योंकि आप जिस समाज का हिस्सा होंगे कांग्रेस को उसका वोट बैंक चाहिए होता है। वही अगर हम आम आदमी पार्टी की बात करें तो उसकी रणनीति कांग्रेस से कई फीसदीं बेहतर है और वह कांग्रेस से बहेतर जनता के बीच अपनी धमक बनाए हुए हैं। क्योंकि वह हर जगह जा रहे हैं और हर तमगे के लोगो के बीच अपनी धमक बना रहे हैं वही कांग्रेस कुछ विशेष स्थानों पर जाकर सभाएं करती है और जीत का ख्वाब सजाती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *