Har ghar tiranga: 14 को ऐसे भाजपा मनाएगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के सभी सांसदों से यह अपील की है कि वह तिरंगा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और दूसरे लोगों को भी इस कार्यक्रम में जोड़ें। बता दें कि मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने हर घर तिरंगा अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए पार्टी के सभी नेताओं से सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच प्रभात फेरी निकालने और पार्टी की युवा शाखा के नेताओं से बाइक का इस्तेमाल कर के तिरंगा यात्रा निकालने की अपील भी की।

संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने यह बयान किया कि संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को सांसदों के लिए तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से इस रैली का हिस्सा बनने की अपील भी की है। यह आयोजन संस्कृति मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है न कि भाजपा की ओर से।

संसदीय दल की बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर नौ अगस्त से 15 अगस्त के बीच आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की।

इसके बाद उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान पर खासा जोर दिया और भाजपा सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में लोगों को इससे जोड़ने का आग्रह भी किया। 

बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच तिरंगा लगाने का आग्रह भी कियाहै।

इसी कड़ी में पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मानने वाली है । सरकार ने हर साल 14 अगस्त को शहीदों के बलिदान को याद करने के लिए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का फैसला भी किया था। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *