Happy Republic Day : हिमवीरों की देशभक्ति का ये जज्बा आपके रोंगटे कर देगा खड़े, VIDEO

[object Promise]

Happy Republic Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर लद्दाख में 17000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फराया। भारतीय सेना के इन हिमवीरों ने तिरंगे को सलामी देते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के गीत गाए। बता दें कि लद्दाख में अभी तापमान शून्य से -20 डिग्री सेल्सियस है।

इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया. वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने निवास में तिरंगा फहराया और सलामी दी। गणतंत्र दिवस के मौके पर आईआईटी के छात्रों ने कैंपस में तिरंगा मार्च निकाल कर इस दिन को मनाया। ये पहला मौका होगा जब गणतंत्र दिवस पर मौके पर इंडिया गेट पर पीएम अमर जवान ज्योति के समक्ष देश के शहीदों को श्रद्धांजलि नहीं देंगे। पीएम मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को नमन कर याद करेंगे।

बता दें कि आज पूरा भारत 71वां गणतंत्र दिवस(Republic Day 2020) हर्षोल्लास के साथ मना रहा है । राजधानी दिल्ली का राजपथ इस शुभ अवसर पर दुल्हन की तरह सजाया गया है । राजपथ पर होने वाले कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं । सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाएंगे और देश के वीर शहीदों श्रद्धांजलि देंगे और उनके बाद तीनों सेना प्रमुख शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे । आज होने वाले समारोह के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

राष्ट्रीय राजधानी को वृहद् स्तर पर आकाशीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। इसके साथ ही हजारों पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान सतर्क होकर निगरानी करेंगे । राजपथ पर राष्ट्र की बहुमूल्य सांस्कृतिक धरोहर और आर्थिक प्रगति को दर्शाने वाली 22 झांकियों में से 16 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी और छह विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की होंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *