अगर हुआ होता जिक्र तो हम भी करते द्रौपदी मुर्मू का समर्थन:- ममता बनर्जी

राष्ट्रीय:- राष्ट्रपति चुनाव होने को है। जहां भाजपा की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। वही विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किए हैं। लेकिन आज द्रौपदी मुर्मू को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया ओर कहा है कि अगर भाजपा ने उनसे पहले बात की होती तो वह द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करती। 

उन्होंने आगे कहा यदि भाजपा यह बता देती कि वह एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाना चाह रही है तो हम उनका समर्थन करते और राष्ट्रपति चुनाव शांति से हो जाता। मैं वैसे तो राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आहत हूँ द्रौपदी मुर्मू की स्थिति अधिक बेहतर है अगर भाजपा एक बार चर्चा करती तो हम उनके पक्ष में होते। लेकिन अब हम वही करेंगे जो पूरा विपक्ष करेगा।
सूत्रों का कहना है कि NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, रकपा अध्यक्ष शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन कर उनसे समर्थन मांगा है। वही विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सत्ताधारी दल से समर्थन की गुहार लगाई है। बता दें 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है। यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन भर चुकी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *