Imran Khan’s Instagram Account Hacked। पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) का इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) सोमवार को क्रिप्टो स्कैमर्स के द्वारा कुछ समय के लिए हैक (Hack) कर लिया गया था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।
वहीं मीडिया रिपोर्टों की माने तो हैकर्स ने टेस्ला मोटर्स (Tesla Motors) के संस्थापक एलन मस्क (Elon Musk) के तीन बिटकॉइन (Bitcoins) से जुड़ी पोस्ट साझा की।
पीटीआई की माने तो उनके प्रमुख अर्सलान खालिद ने डॉन अखबार को बताया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख का इंस्टाग्राम अकाउंट मेटा (Meta) – फेसबुक (Tesla Motors) और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी की मदद से कुछ ही समय के भीतर रिकवर भी कर लिया गया।
अर्सलान खालिद यह भी बताया कि हैक होने के दौरान उन्होंने खुद इमरान खान के खाते की निगरानी की, जहां हैकर्स ने उनके 7.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ एक क्रिप्टोकरेंसी का लिंक शेयर किया।
अर्सलान खालिद ने कहा कि हैकर्स ने टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया और पूर्व प्रधानमंत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन बिटकॉइन “दान” करने के लिए टेस्ला मोटर्स के संस्थापक एलन मस्क की सराहना करते की।
कुछ रिपोर्ट की माने तो इमरान खान के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से मस्क के ट्वीट के स्क्रीनशॉट के साथ ही एक स्टोरी भी साझा की गई जिसमें 100,000 अमरीकी डॉलर जीतने का जिक्र हुआ था।
Leave a Reply