चटकी गुजरात कांग्रेस की नींव, हार्दिक बोले अगर पार्टी ने नही लिया एक्शन तो नहीं चलेगा पार्टी में आगे कार्यकाल

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे गुजरात के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ती जा रही है। इस हलचल के बीच गुजरात से सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी नई रणनीतियों के साथ जनता को लुभाना आरम्भ कर दिया है। वही पांच राज्यों के मिली करारी हार के बाद अब गुजरात कांग्रेस के पास खुद को साबित करने की बडी चुनौती है। 

लेकिन इस बीच कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल के लहजे में काफी परिवर्तन देंखने को मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस हाई कमान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अभी वह पार्टी के साथ है लेकिन जो स्थिति बन रही है अगर उसपर लगाम नहीं लगाई गई तो वह ज्यादा वक्त तक ऐसे नहीं रह पाएंगे। 
उन्होंने ट्वीट कर इस संदर्भ में कहा है कि कुछ लोग मेरा मनोबल तोड़ने की फिराक में है। यह पार्टी के ही लोग हैं। अगर हाई कमान ने इसे नहीं रोका तो वह पार्टी के अपने कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे। जानकारी के लिए बता दें हार्दिक पटेल इससे पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। इनके सुर्खियों में रहने का कारण इनके द्वारा भाजपा की तरीफ करना और स्वयं को रामभक्त बताना रहा है। बता दें इन्होंने राम मंदिर निर्माण हेतु भाजपा की तारीफ के पुल बंधे थे वही भाजपा को कांग्रेस की तुलना मे गुजरात का मजबूत दल बताया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *