नई दिल्ली , जीएसटी काउंसिल की 26वींबैठक आज वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आम जनता को राहत देते हुए रिटर्न फाइल करने की अवधि को 3 माह (30 जून) तक बढ़ाने का फैसला लिया गया।
इस अवधि के दौरान मंत्री समूह व कर विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर रिटर्न फाइल प्रणाली को और सरल करने पर विचार करेंगे। इस बाबत वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म को भी 3 माह की अवधि भी बढ़ा दी गई है।इसके अलावा एक्सपोर्टर्स के लिए भी कर अदा करने की समय सीमा बढ़ाई है।
उल्लेखनीय है कि माल एवं सेवा कर लागू होने के साथ सरल बिक्री रिटर्न जीएसटीआर-3 बी जुलाई में पेश किया गया था। इसका मकसद कंपनियों को जीएसटी क्रियान्वयन के शुरुआती महीनों में रिटर्न फाइल करने को आसान बनाना था। इसके बाद अंतिम रिटर्न जीएसटीआर-1, 2 और 3 लागू किया गया।
Read More:Hollybood एक्ट्रेस ने पहना एेसा ब्लेजर कि नजर प्राइवेट पार्टस
G
Leave a Reply