सरकार ने दिया राज्यों को कोरोना से सावधान रहने का निर्देश, मिला दूसरा XE संक्रमित

डेस्क। ओमिक्रॉन के सबसे खतरनाक बताए जा रहे XE ने भारत मे दस्तक दे दी है। साथ ही ये वायरस अब देश में तेजी से फैल रहा है। बता दें कि सब-वैरिएंट XE से संक्रमित मरीज गुजरात में मिला है। जानकारी के मुताबित यह मरीज 13 मार्च को पॉजिटिव मिला था और एक हफ्ते में ठीक हो गया पर अब इसके XE से ग्रसित होने की खबर मिली है।

जीनोम सिक्वेंसिंग से इस बात का खुलासा हुआ है कि मरीज कोरोना के XE वैरिएंट से ग्रसित है। सूत्रों की माने तो मरीज के सैंपल की जांच एक बार फिर से की जाएगी, ताकि XE वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि की जा सके।

बता दें कि भारत में XE का पहला केस मुंबई में मिला है। दक्षिण अफ्रीका मुम्बई लौटी एक महिला को सबसे पहले इससे ग्रसित पाया गया था। 

इसी कड़ी में आपको बता दें कि इससे पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम को कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सावधानी बरतने का दिशा निर्देश दिया हैं। 

विभाग के सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को लिखे पत्र में कहा है कि पिछले सप्ताह बढ़े कोरोना केस चिंता की बात है, अगर जरूरत पड़े तो सभी राज्य आवश्यक कार्रवाई करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *