विदेश:- आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्री लंका में हाहाकार मचा हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर अपना कब्जा कर लिया है। वही अब खबर सामने आ रही है कि श्री लंका के राष्ट्रपति गोट बाया राजपक्षे अपने इस्तीफे के आधिकारिक ऐलान से पहले श्री लंका छोड़कर बाहर जा चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने इस्तीफा देने से पहले अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग उठाई थी। वही कल देर रात इस्तीफे के ऐलान से पहले ही यह देश छोड़कर मालदीव पहुँच गए।
राजपक्षे ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ देश से बाहर जाना चाहते हैं। उन्हें सुरक्षा दी जाए व इस बात की गारंटी की उन्हें सुरक्षित देश से बाहर भेजा जाएगा। गोटबाया राजपक्षे ने तीन दिन पहले ही यह घोषणा की थी कि वह 13 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। वही उन्होंने इस्तीफे के कागज पर एक दिन पहले ही साइन कर दिए थे ओर कल रात वह इस्तीफे की घोषणा से पहले ही देश छोड़कर चले गए।
डेली मिरर की खबर में कहा गया है कि गोटबाया राजपक्षे ने इस्तीफे के कागज पर साइन कर दिए हैं। इसपर 13 जुलाई तारीख लिखी है। आज स्पीकर अभयवर्धने सार्वजनिक तौर पर राष्ट्रपति के इस्तीफे का ऐलान करेंगे। राष्ट्रपति ने स्पीकर को इस बात की जानकारी दी थी। लेकिन बीते दो दिनों में उन्होंने एक बार भी स्पीकर से इस्तीफे की बात नही की थी। जानकारी के लिए बता दें श्री लंका कर्ज के बोझ तले दबे चुका है। लोग भूख से तरस रहे हैं। यहां महंगाई आसमान छू रही है।
Leave a Reply