International: टेस्ला कम्पनी के मालिक एलन मस्क एक बार पुनः सुर्खियों में है। लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने का कारण उनकी कोई बड़ी डील नही बल्कि उनका अफेयर है। खबर आ रही है कि टेस्ला कम्पनी के मालिक एलन मस्क और गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन की पत्नी निकोल शनहान का अफेयर चल रहा है। इनके अफेयर की खबर का खुलासा वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट से हुआ है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल के को फाउंडर सर्गेई ब्रिन ने इस साल जनवरी में मतभेदों का हावाला देते हुए निकोल शनहान से तलाक के लिये कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि उनकी पत्नी के मस्क के साथ अफेयर का उनको पता चल गया था। ब्रिन और उनकी पत्नी के करीबी का कहना है कि वह दोनो दिसम्बर की शुरुआत में एक दूसरे से अलग हो गये थे।
इस मामले के परिपेक्ष्य में ब्रिन के वकील ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। वही मस्क और शनहान भी इस मामले पर चुप्पी साधे है। जानकारी के लिये बता दें इससे पहले इस बात का खुलासा हुआ था कि मस्क के दो ओर बच्चे हैं और वह 7 नही बल्कि 9 बच्चो के पिता है। मस्क की कंपनी की अधिकारी शिवोन जिलिस ने इन जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. इन बच्चों का जन्म बीते साल नवंबर में हुआ था. रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क और ग्रिम्स के सरोगेसी के जरिए दूसरा बच्चा होने से कुछ हफ्ते पहले जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ था।
Leave a Reply