Google : नई Task Mate सर्विस, घर बैठे कर पाएंगे मोटी कमाई, लोकल करेंसी में होगा पेमेंट, जानिए कैसे

[object Promise]

नई दिल्ली, टेक डेस्क. दिग्गज टेक कंपनी Google की तरफ से Task Mate सर्विस की टेस्टिंग की जा रही है, जिसकी जल्द भारत में लॉन्चिंग हो सकती है। जैसा कि नाम से जाहिर होता है, इस नई सर्विस में यूजर को कुछ टास्ट दिये जाएंगे, जिनके पूरा होने पर यूजर्स कुछ कमाई कर पाएंगे। साधारण शब्दों में कहें, तो स्किल्ड यूजर Google की नई सर्विस से घर बैठे मोटी कमाई कर पाएंगे।

घर बैठे कर पाएंगे कमाई 

Google की नई Task Mate सर्विस ऑनलाइन मोड के जरिए लोगों को काम उपलब्ध कराएगी। यह सारे काम ऑनलाइन मोड से ही घर बैठे किये जा सकेंगे। इसके लिए कहीं आने-जाने की जरूरत नही होगी और न ही किसी डिग्री की जरूरत होगी। Google की नई Task Mate सर्विस के इस्तेमाल के लिए किसी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की भी जरूरत नही है। यूजर्स सभी टास्क अपने स्मार्टफोन से पूरा कर पाएंगे। टास्क पूरा होने पर Google यूजर को रिवार्ड दिये जाएंगे, जिन्हें कलेक्ट करके कमाई की जा सकेगी। कोविड-19 के चलते दुनियाभर में बेरोजगारी दर में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। ऐसे दौर में Google की नई Task Mate सर्विस की मदद से यूजर एक्स्ट्रा कमाई कर पाएंगे।

[object Promise]
जैसा कि नाम से जाहिर होता है इस नई सर्विस में यूजर को कुछ टास्ट दिये जाएंगे जिनके पूरा होने पर यूजर कुछ कमाई कर पाएंगे। साधारण शब्दों में कहें तो स्किल्ड यूजर Google की नई सर्विस से घर बैठे मोटी कमाई कर पाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *