Gold Price : सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें क्या रह गए हैं रेट

[object Promise]

नई दिल्ली, सोने एवं चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:52 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 81 रुपये यानी 0.16 फीसद की गिरावट के साथ 50,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी, 2021 अनुबंध वाले सोने का दाम 50,135 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 50 रुपये यानी 0.10 फीसद की भाव कमी के साथ 50,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। बुधवार को अप्रैल, 2021 अनुबंध वाले सोने का रेट 50,145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

[object Promise]
घरेलू वायदा बाजार में सोने एवं चांदी की कीमत में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। कोरोनावायरस वैक्सीन से जुड़ी प्रगति और अमेरिका में राहत पैकेज की घोषणा से सेफ एसेट समझे जाने वाले सोने के भाव में गिरावट देखी गई।

चांदी की वायदा कीमत (Silver Futures Price)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:52 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 165 रुपये यानी 0.24 फीसद की गिरावट के साथ 68,449 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 68,614 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, मई 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 68 रुपये यानी 0.10 फीसद की गिरावट के साथ 69,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। बुधवार को मई में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 69,458 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *