ब्रिटेन में जारी हुए गणेश की फोटो वाले सोने के बिस्कुट

ब्रिटेन: अभी तक हमने सोशल मीडिया पर गणेश जी की तस्वीर छापा नोट वायरल होते खुब देखा है। लेकिन अब हम आपको ब्रिटेन की एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जहाँ गणेश भगवान की फोटो वाले सोने के बिस्कुट जारी किये गए हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन के रॉयल मिंट ने गणेश चतुर्थी से पूर्व गणेश की फोटो वाले सोने के बिस्कुट जारी किये हैं।

बताया गया है कि यह बिस्कुट 20 ग्राम के होंगे। ब्रिटेन इन बिस्कुट की बिक्री ऑनलाइन माध्यम से करेगा। इसकी कीमत इनकी कीमत 1,110.80 पाउंड है। रॉयल मिट के प्रोडक्ट्स को लोग खूब पसंद करते हैं। बीते साल रॉयल मिंट ने दीवाली के उपलक्ष्य में देवी लक्ष्मी की तस्वीर वाला सोने का बिस्कुट जारी किया था।
बताया जा रहा है कि इस सोने के बिस्कुट को व इससे पहले रॉयक मिंट के सोने के बिस्कुट का डिजाइन इमा नोबेल नाम के डिजाइनर ने बनाया है। सोने के बिस्कुट में गणेश जी के हाथ में एक थाली है और उनके पैरों के पास लड्डू रखे हुये है।

जाने कब है गणेश चतुर्थी:-

हर साल भाद्र मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन लोग सिद्धि विनायक की पूजा करते हैं और व्रत रहते हैं। इस वर्ष 31 अगस्त दिन बुधवार के दिन भाद्र शुक्ल चतुर्थी तिथि है। भाद्र शुक्ल चतुर्थी तिथि का आरंभ 30 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 34 मिनट पर होगा। जबकि भाद्र शुक्ल चतुर्थी तिथि का समापन 31 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 23 मिनट पर होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *