चेन्नई| कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद पर विरोध लगातार जारी है। जहाँ हाई कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए कहा कि हिजाब इस्लाम धर्म का हिस्सा नही है। अब इस मुद्दे पर विरोध ने फिर से तूल पकड़ ली है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और उडुपी गवर्नमेंट प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज डेवलपमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष यशपाल सुवर्णा ने कॉलेज में हिजाब पहन कर आने वाली लड़कियों में विरोध में बयान दिया है।
उन्होंने अपने बयान में उन लड़कियों को देशद्रोही करार दिया है जिन्होंने स्कूल परिसर में हिजाब पहनकर आने की अनुमति मांगी थी और इस केस को हाई कोर्ट तक लेकर गई थी। उन्होंने कहा यह लड़कियां देशद्रोही है और इनका किसी एक विशेष आतंकवादी संगठन से सम्बंध है। भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सुवर्णा ने बयान दिया है कि लड़कियों ने इस बात को मुद्दे में तब्दील करके एक दफा पुनः यह साबित किया है कि वह छात्र नहीं बल्कि एक आतंकवादी संगठन का हिस्सा है। क्योंकि वह हाई कोर्ट के फैसले की आलोचना कर रही है।
उन्होंने आगे यह भी कहा, हमे इन लड़कियों से क्या उम्मीद लगानी चाहिए जो हाई कोर्ट के जज के फैसले को नकार रही है। उनकी यह कुटिलता बता रही है कि यह छात्र नही देश द्रोही है। जानकारी के लिए बता दें हाई कोर्ट ने लड़कियों द्वारा दायर याचिका को इस बात के साथ खारिज किया कि हिजाब इस्लाम धर्म का हिस्सा नहीं है।
Leave a Reply