अपने बच्चो संग सो रही थी प्रेमिका, प्रेमी आया और उसे उतारा मौत के घाट

देश– देश मे अपराध की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। खबर मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की है। जहां एक प्रेमी ने अपनी सभी हदे लांघ दी और अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। 
पुलिस के मुताबिक युवक की प्रेमिका की शादी हो चुकी थी। वह अपने घर मे अपने बच्चो के साथ सो रही थी। तभी उसके घर मे उसका प्रेमी आया और चाकू घोंपकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। बच्चो ने यह सब देख लिया और बाद में अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
सूत्रों का कहना है कि प्रेमी और प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले थे। प्रेमी महिला का रिश्तेदार भी था। उनके बीच प्रेम प्रसंग था। लेकिन महिला की शादी हो चुकी थी। जब प्रेमी ने महिला के पेट मे चाकू से हमला किया तो वह चिल्लाने लगी। इसी चिल्लाने के कारण बच्चे जाग गए और उन्होंने प्रेमी को भागते हुए देख लिया।
महिला की मौत प्रेम प्रसंग की वजह से हुई है। महिला पर उसके प्रेमी ने इतनी तेजी से वार किया था की उसकी मौके पर मौत हो गई। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले का जब से खुलासा हुआ है इलाके में सनसनी मच गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *