Ghatampur By Election Result 2020: तीसरे राउंड में भाजपा ने बनाई बढ़त, 655 वोट से बसपा को पिछाड़ा

[object Promise]

कानपुर, कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है, पहले पोस्टल बैलट की गिनती हुई है और अब ईवीएम बाहर निकालकर गिनती की जा रही है। ईवीएम बाहर आने के बाद प्रत्याशियों की धड़कनें तेज बनी हुई हैं। सुबह से ही प्रत्याशी और एजेंट मतगणना स्थल पर पहुंच गए और गणना की निगरानी शुरू कर दी है। अफसर भी टेबल पर घूम घूमकर जायजा ले रहे हैं। मतगणना एजेंटों को तलाश के बाद प्रवेश दिया गया है।

[object Promise]
 Ghatampur By Election Result 2020 घाटमपुर में हुए उपचुनाव में मतदान के बाद नौबस्ता गल्लामंडी में मतगणना की तैयारियां पूरी हैं पहले पोस्टल बैलेट गिनने के बाद 35 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी और परिणाम आने के बाद विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध है।

LIVE Ghatampur By Election Result Updates

  • तीसरा राउंड : तीसरे चक्र की गणना में भाजपा आगे निकल गई है और बसपा को 655 वोट से पीछे कर दिया है। इस राउंड के बाद सपा को 2125, बसपा को 3782, भाजपा को 4437 और कांग्रेस प्रत्याशी को 1592 वोट मिल चुके हैं।
  • दूसरा राउंड : दूसरे चक्र तक 8464 वोटों की गिनती हो चुकी है। दूसरे राउंड में भी बसपा प्रत्याशी 618 वोट से आगे चल रहे हैं। इसमें भाजपा को 2247, कांग्रेस को 1164, बसपा को 2861 और सपा को 1943 मत मिले हैं।
  • पहला राउंड : पहले चक्र में मतों की गिनती में बसपा प्रत्याशी 212 वोट से आगे हैं। इसमें सपा के इंदजीत कोरी को 950, भाजपा के उपेंद्रनाथ को 1169, बसपा के कुलदीप शंखवार को 1341 और कांग्रेस के कृपाशंकर को 263 वोट मिले हैं।
  • 25 राउंड की मतगणना में साफ हो जाएगी तस्वीर

घाटमपुर विधानसभा सीट में 260 मतदान केंद्रों के 481 बूथों पर वोट पड़े थे। प्रत्येक राउंड में 14 टेबल पर 14 बूथों के मतों की गिनती होगी। कुल 35 राउंड में वोट गिने जाएंगे। 25 राउंड तक की गणना के बाद लगभग तस्वीर साफ हो जाएगी कि विधायक कौन होगा। घाटमपुर विधानसभा सीट पर 2017 में भाजपा की कमल रानी वरुण जीती थीं। उनके निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर हुए उपचुनाव में छह उम्मीदवार मैदान में हैं। 3,19,148 मतदाताओं में से 1,57,716 मताधिकार का प्रयोग किया था।

सोमवार को पूरे दिन गल्लामंडी में टेबल, सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम हुआ। शाम करीब छह बजे तक मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गईं। दो हाल में सात-सात टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रोआब्र्जवर समेत तीन कर्मचारी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर ईवीएम लाने और ले जाने के लिए एक-एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की तैनाती की गई है। प्रभारी डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने एडीएम सिटी अतुल कुमार, एडीएम आपूर्ति डॉ. बसंत अग्रवाल के साथ निरीक्षण किया।

घाटमपुर में ये हैं उम्मीदवार

दल         उम्मीदवार

भाजपा    उपेंद्र नाथ पासवान

बसपा      कुलदीप संखवार

कांग्रेस     डॉ. कृपाशंकर

सभी जन पार्टी   अशोक पासवान

अर्जक अधिकार दल   विपिन कुमार

इन पर रहेगा प्रतिबंध

  • -गणना हाल में मोबाइल लेकर कोई नहीं जाएगा।
  • -पानी की बोतल लेकर जाने पर रोक रहेगी।
  • – माचिस व अन्य कोई ज्वलनशील पदार्थ भी लेकर प्रवेश नहीं मिलेगा।

मास्क पहनना अनिवार्य

मतगणना एजेंट हो या उम्मीदवार अथवा मतगणना कार्मिक सभी के लिए मास्क जरूरी। मास्क नहीं होने पर अंगौछा या रूमाल मुंह पर बांधना होगा। बिना मास्क के वापस कर दिया।

र टेबल पर सैनिटाइजर और मास्क

मतगणना कक्ष के प्रत्येक टेबल पर सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था की जाएगी। ग्लब्स भी रखे जाएंगे। जैसे ही कोई नई ईवीएम आएगी कर्मचारी हाथ को सैनिटाइज करेंगे फिर ईवीएम खोलेंगे।

  • मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा ताकि कोई संक्रमित न हो। माइक्रोआब्जर्वर भी तैनात कर दिए गए हैं। -डॉ. बसंत अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *