गहलोत सरकार का बड़ा तोहफा अब पे स्केल में मिलेगी समानता

Rajasthan:- राजस्थान की गहलोत सरकार सरकारी कर्मचारियों पर खुश हों गई है। जहां अभी हाल ही में गहलोत सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की बीमा पॉलिसी पर वित्तीय वर्ष 2019-2020 के लिए बोनस देने और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा की थी। वही अब गहलोत सरकार एक ओर बड़ी घोषणा करने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गहलोत सरकार राज्य के अधिकारियों कर्मचारियों के कैडर के अनुसार पे स्केल में असमानता को दूर करने की तैयारी में है।

गहलोत सरकार ने कहा है कि जल्द ही सरकार सेवा नियमो में संशोधन करके पदोउन्नति देकर समान पद पर समान वेतन व्यवस्था लागू करने वाली है। सूत्रों का कहना है कि राजस्थान अधीनस्थ सेवाओं के अधिकारियों की मांग पर सरकार की ओर से हाल में कैडर रिस्ट्रक्टरिंग किया गया है और अब इसके बाद समान कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों को समान पे-स्केल देने के लिए सेवा नियमों में संशोधन किया जाएगा।
अशोक गहलोत ने अपने सम्बोधन के जरिए कहा है कि वह अगले बजट में अपना पूरा ध्यान युवाओं और छात्रों की समस्या पर केंद्रित करेंगे। उन्होंने कहा सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार दिलाने और छात्रों को बेहतर शिक्षा दिलाने के प्रयास किये जा रहे हैं आने वाले समय मे इनकीं घोषणा की जाएगी। बता दें इससे पहले गहलोत ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की घोषणा कर सबको झटका दिया था। गहलोत सरकार की इस घोषणा पर काफी राजनीति भी हुई थी ओर इसका हर ओर जिक्र हो रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *