देश– देश मे इस समय दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है। कल एक ओर गांधी जयंती मनाई गई वही दूसरी ओर जगह जगह दुर्गा पूजा के पंडाल सजाए गए और माता रानी का जगराता किया गया। वही कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान एक नया विवाद खड़ा हो गया है। क्योंकि इस दुर्गा में असुर की प्रतिमा हूबहू महात्मा गांधी से मिलती दिखाई गई है।
इस पूजा का आयोजन हिन्दू महासभा द्वारा किया गया है। पूजा कोलकाता के कस्बा इलाक़े में रूबी क्रॉसिंग के पास आयोजित की गई। पूजा में जो असुर दिखाया गया उसकी प्रतिमा महात्मा गांधी से मिलती है। जैसे ही पूजा शुरू हुई और मूर्ति पर लोगो की नजर पड़ी पूजा पंडाल में बवाल मच गया। मूर्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया और बाद में मौके पर पहुंची पुलिस से रातों रात मूर्ति को बदलवाया।
लेकिन अब इस प्रतिमा पर हिन्दू महासभा ने अपना पक्ष रखा है। हिन्दू महासभा के कहना है प्रतिमा का गांधी से मिलना एक संयोग था। लेकिन गांधी ने ऐसा कुछ नही किया है जिससे उनका सम्मान हो। हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी का कहना है, जरूरी नही है कि किसी व्यक्ति के सर में बाल नही है और उसकी आंखों पर चश्मा लगा है तो वह गांधी ही हो।
क्योंकि इस तरह के कई लोग हैं और यह मात्र संयोग है। लेकिन गांधी ने कोई ऐसा काम नही किया है जिससे उनकी सराहना की जाए। लेकिन हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नही था। हर चश्मे वाला गांधी हो जरूरी नही है। जो असुर दिखाया गया है उसने ढाल भी पकड़ रखी है। लेकिन कभी भी महात्मा गांधी ने ढाल नही पकड़ी है।
हालाकि जब से यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तब से हिन्दू महासभा को टारगेट किया जा रहा है। लोग इसे जानी समझी साजिश बता रहे हैं और कह रहे हैं कि यह गांधी के प्रति नफरत फैलाने का एक नया तरीका है। वही जब इस मामले पर विवाद छिड़ गया तो मूर्ति को बदला गया। सर पर नकली बाल लगाए गए और मूर्ति को नकली मूंछ भी लगाई गई।
The Durga Puja idol organized by the Hindu Mahasabha in Kolkata’s Ruby Park has been designed to replace the Asura with Mahatma Gandhi.Let the police-administration immediately arrest the leaders and activists organizing the Hindu Mahasabha puja under the Sedition Act #DurgaPuja pic.twitter.com/L0oQfufX6b
— Soumyadipta Roy (@soumodiptoroyy) October 2, 2022
इस मामले को लेकर क्या बोले विपक्ष के नेता-
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव कुणाल घोष कहते हैं, “ऐसी घटना की कल्पना तक नहीं की जा सकती. इससे भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है. यह नाटक है. महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता हैं. उनकी विचारधारा का पूरी दुनिया सम्मान करती है. राष्ट्रपिता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने इस मामले की निंदा करते हुए कहा है कि आयोजकों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए. भाजपा ने भी इस घटना की निंदा की है.
Leave a Reply