भाजपा की जीत का सम्पूर्ण श्रेय मोदी को:- शशि थरूर

जयपुर| कांग्रेस नेता शशि थरूर अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। यह आय दिन विपक्ष को अपने शब्दिक वाणों से भेदने में कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। वही अब इस वक़्त भाजपा को मिली चार राज्यों की जीत और कांग्रेस की करारी हार सुर्खियों में है। अब इसी को लेकर शशि थरूर ने कहा है कि भाजपा की इस शानदार जीत का सम्पूर्ण श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

उन्होंने कहा, हमने कभी नहीं सोचा था कि भाजपा यूपी में इतनी जबरदस्त वापसी करेगी। भाजपा की जीत का सम्पूर्ण श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक गतिशील और जोश वाले व्यक्ति हैं। मोदी भाजपा के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए हैं और भाजपा को प्रचंड जीत हासिल हुई है। 
उन्होंने आगे कहा, कई समाचार चैनलों ने एग्जिट पोल में भाजपा की जीत दिखाई। जब तक एग्जिट पोल सामने नहीं आए थे तब तक मैं निश्चित था लेकिन ज्यो ही एग्जिट पोल सामने आया हम चौक गए। सपा ने एक बड़े विपक्ष के रूप में उभर खुद को साबित किया है लेकिन भाजपा की इतनी बड़ी जीत ने सबको एक अलग नजरिया दे रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *