विपक्ष पर बरसे विदेश मंत्री, बिना नाम लिये राहुल गांधी को बनाया निशाना

देश- भारत चीन एक ऐसा मुद्दा है जिसे लेकर विपक्ष और पक्ष अक्सर आपस मे भिड़े रहते हैं। वहीं अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर मीडिया से बातचीत की और विपक्ष पर जमकर बरसे। 
उन्होंने कहा, विपक्ष दावा करता है कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। लेकिन सत्य क्या है यह सभी जानते हैं। क्योंकि यह कब्जा आज नहीं हुआ बल्कि यह कब्जा साल 1962 में हुआ था। लेकिन वे दिखाते ऐसा हैं कि मानो अभी हाल ही के दिनों में चीन ने भारत पर कब्जा किया है।
उन्होंने आगे राहुल गांधी और चीनी राजदूत के सम्पर्क को लेकर टिप्पणी की। वह बोले अगर उन्हें कुछ जानना है तो वह फौज और इंटेलीजेंस से बात करें। मैं अपनी खबर के लिए किसी अन्य से नही पूंछता हूँ। वहीं जब जयशंकर से सिंधु घाटी समझौते पर सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा, इसपर बोलने का मुझे हक नहीं है। यह उनका मैटर है। दोनों देश के अधिकारी इसपर बात कर रहे हैं। जल्द ही इस विषय की जानकारी आपको मिल जाएगी।
वह आगे बोले- विदेशी अखबार अक्सर हमें अपना निशाना बनाते रहते हैं। हमारे लिए उनके अखबार ने भारत हिन्दू राष्ट्रवादी जैसे शब्द उपयोग होते हैं। कभी वहां के अखबार में यह क्रिश्चियन वादी जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं होता है। वहीं पाकिस्तान के सवाल पर वह बोले हम उनकी तुलना किसी से नहीं कर सकते। हम बस यह उम्मीद करते हैं उनकी समझ विकसित हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *