जबरन जनसंख्या नियंत्रण सामाजिक हित नहीं- एस जयशंकर

देश– देश मे जनसंख्या बढ़ती जा रही है। सरकार लगातार एक ऐसा कारक खोजने में लगी हुई है जो देश की बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण लगा सके। वही अब जनसंख्या के संदर्भ में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि अगर जबरन जनसंख्या नियंत्रित करवाई जाएगी। तो इसके कई दुष्प्रभाव देंखने को मिल सकते हैं और देश लैंगिक 

संतुलन बिगड़ सकता है।
जयशंकर ने गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, भारत मे जनंसख्या वृद्धि कम हो रही है। भारत मे बढ़ती जनंसख्या नियंत्रण भारत में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समृद्धि से लगाया जा सकता है। अगर हम पहले की तुलना में भारत की जनसंख्या देखे तो अब काफी कम है। परिवार काफी छोटे होते जा रहे हैं।
वही अगर हम जबरन जनंसख्या नियंत्रण करना चाहते हैं। तो इसका काफी बुरा प्रभाव हो सकता है। हम कई देशो को देख सकते हैं। वहाँ जबरन जनसंख्या नियंत्रण पूरे देश को महंगा पड़ा है और इससे जेंडर बैलेंस बिगड़ गया है। अगर हम ऐसा करते हैं तो यह समाज पर काफी दुष्प्रभाव डालेगा। यह तरीका कभी भी समाज हित मे नहीं हो सकता है। 
जानकारी के लिये बता दें जयशंकर का यह बताया तब सामने आया है। जब भारत की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र ने यह अनुमान लगाया है कि आगामी समय में भारत की जनसंख्या चीन की जनसंख्या से अधिक हो जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *