केंद्र की हरी झंडी के बाद सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों ने शपथ ली

सुप्रीम कोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों ने सोमवार को शपथ ली है. भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने नए न्यायाधीशों को शपथ दिलाई. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफ़ारिशों को स्वीकार करते हुए चार फरवरी को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पांच न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना को हरी झंडी दी थी.

पांच नए जज

  1. राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पंकज मिथल
  2. पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय करोल
  3. मणिपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पीवी संजय कुमार
  4. पटना हाई कोर्ट के जस्टिस अमानुल्लाह
  5. इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस मनोज मिश्रा

महत्वपूर्ण है कि भारत के सुप्रीम कोर्ट में 34 न्यायाधीश हो सकते हैं. शपथ से पहले 27 न्यायाधीश काम कर रहे थे. इन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 32 हो गई है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *