हार के डर से हिमाचल में भाजपा बदलने जा रही है मुख्यमंत्री:- सिसोदिया

दिल्ली| दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को जनता का समर्थन प्राप्त हो रहा है। जनता को केजरीवाल का मॉडल ऑफ गवर्नेंस खूब पसंद आ रहा है जिसके बाद वह राज्य में केजरीवाल की सरकार चाहते हैं। अब जनता की रुचि आप मे बढ़ती जा रही है जिसे देखकर भारतीय जनता पार्टी में खौफ है।

उन्होंने आगे कहा अब जहां चुनाव होता है वहां के लोगों की पसंद केजरीवाल होते हैं। अब गुजरात मे चुनाव होने वाला है लोगों को आप से खूब उम्मीदें हैं और आप उनकी पसन्द बनी हुई है। वही यही हाल हिमाचल ने भी है। हमारी इन राज्यों में बढ़ती लोकप्रियता को देखकर भाजपा यहां अपना मुख्यमंत्री बदलने की फिराक में है। 
अबकी बार के चुनाव में भाजपा को हार का डर है गुजरात और हिमाचल में पिछले साढ़े चार में भाजपा ने कोई काम नहीं किया। अब भाजपा अपनी नाकामी छुपाने के लिए मुख्यमंत्री बदलने की नीति अपनाएगी। सूत्रों का कहना है कि भाजपा हिमाचल में अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है।हालांकि हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने सिसोदिया के इन दावों को खारिज किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *