डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित आवास पर FBI ने मारा छापा, ट्रम्प बोले अब अमेरिका भी भ्रष्ट हो गया

अमेरिका: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित आवास पर FBI ने छापा मारा है। FBI के छापे के बाद डोनाल्ड ट्रंप भड़क उठे हैं। उन्होंने एक बयान जारी करते हुए कहा , उनके घर मार-अ-लागो को बड़ी संख्या में एफ़बीआई एजेंट ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। यह तरीका सही नहीं है।

ट्रम्प आगे बोले, यह समय हमारे देश के लिये मुश्किल का समय है। मैने सभी सरकारी एजेंसियों की जांच में अपना पूरा सहयोग दिया है। लेकिन अब इस तरह से बिना जानकारी के रेड डालना अनुचित है। यह तरीका सही नही है। यह कानून व्यवस्था का दुरुपयोग है। यह महज इसलिए किया जा रहा है ताकि मैं साल 2024 में चुनाव न लड़ सकूं।
उन्होंने कहा, इस तरह की कार्यवाही अमेरिका के लिये सही नहीं है। यह उन देशों की तरह है जो भ्रष्ट हों चुके है। लेकिन अब अफसोस हो रहा है कि अमेरिका भी उनके जैसा होता जा रहा है। यह वास्तव में दुखदाई है।
जानकारी के लिये बता दें जब ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित आवास पर एफ़बीआई ने रेड मारी तो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति न्यूयॉर्क में ट्रंप टावर में थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *