Farmers Protest LIVE: जींद महापंचायत में राकेश टिकैत की हुंकार, कहा- जब-जब राजा डरता है, किलेबंदी करता है

[object Promise]

किसानों आंदोलन: आरएसपी सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस दिया

केंद्र सरकार को इसे प्रतिष्ठा का मुद्दा बनाए बिना कृषि कानूनों को निरस्त कर देना चाहिए: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद

जींद महापंचायत में राकेश टिकैत की हुंकार, कहा- जब-जब राजा डरता है, किलेबंदी करता है

हरियाणा के जींद महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर जमकर निशाना। उन्होंने कहा कि जब-जब राजा डरता है, तब-तब किलेबंदी करता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कीलें लगाई जा रही हैं, हम वो अपने खेतों में भी लगाते हैं।

वहीं, पंचायत में मंच टूटने पर राकेश टिकैतने कहा कि पंचायत में मंच टूट गया, अच्छा हुआ, भाग्यवान लोगों के मंच टूटते हैं…यह लोग भी वही हैं, ये ट्रैक्टर भी वही हैं। वचन वही है हमारे 40 लोग (संयुक्त किसान मोर्चा) ही फैसला करेंगे, सरकार से बातचीत करेंगे।

हरियाणा के जींद में किसान महापंचायत के दौरान स्टेज टूटा, राकेश टिकैत भी स्टेज पर थे मौजूद

हरियाणा के जींद में किसान महापंचायत के दौरान स्टेज टूट गया। जिस समय स्टेज टूटा, उस समय किसान नेता राकेश टिकैत भी स्टेज पर मौजूद थे। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

हरियाणा के जींद महापंचायत में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पास, राकेश टिकैत भी रहे मौजूद

हरियाणा के जींद में जारी महापंचायत में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया है। इसमें कानून वापसी, एमएसपी, किसानों पर दर्ज केस वापसी की मांग की गई है। किसान नेता राकेश टिकैत भी इस दौरान मंच पर मौजूद रहे।

किसान आंदोलन पर विदेशों में हो रही टिप्पणियों पर MEA ने कहा- बाहरी लोग न चलाएं अपना एजेंडा

कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन की गूंज अंतरराष्ट्रीय पटल सुनाई दे रही है। अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना, क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग समेत कई सेलेब्रिटी के बयान पर अब विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी की है। भारत की ओर से कहा गया है कि लोकतंत्र में प्रदर्शन का हक है और किसानों का एक छोटा समूह ही प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे में बाहरी लोगों को अपना एजेंडा नहीं चलाना चाहिए।

हरियाणा के जींद महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे

हरियाणा के जींद जिले में चल रहे महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हिस्सा लिया।

‘गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान जिसने भी नियमों का उल्लंघ किया, उसकी जांच हो रही’

दिल्ली पुलिस के विशेष सीपी प्रवीर रंजन ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड के दौरान जिसने भी नियमों का उल्लंघ किया था उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसमें नेताओं की भूमिया की भी जांच की जा रही है।

किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार लोगों की सूची सीएम केजरीवाल ने जारी की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “सूचना मिली कि दिल्ली किसान आंदोलन में जो लोग हिस्सा लेने आए थे वे अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं। दिल्ली के अलग-अलग जिलों में जिन लोगों को किसान आंदोलन के संबंध में गिरफ्तार किया गया है उनकी हमने कल एक लिस्ट बनाई है। ये लिस्ट हम अभी जन सूचना के लिए जारी कर रहे हैं।”

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, “लिस्ट 115 लोगों की है। इस लिस्ट में उनका नाम और वे किस दिन गिरफ्तार हुए यह सब है। मैं उम्मीद करता हूं इस लिस्ट से लापता लोगों का पता चल जाएगा। अगर कोई रह जाता है तो उन्हें ढूंढवाने के लिए मैं पूरी कोशिश करूंगा। जरूरत पड़ी तो मैं उपराज्यपाल और केंद्र सरकार से बात करूंगा।”

किसानों के समर्थन में हरियाणा के जींद में महापंचायत, उमड़ा जनसैलाब

किसानों के समर्थन में हरियाणा के जींद में आज महापंचायत हो रही है। महापंचायत में जनसैलाब उमड़ा है। किसान नेता राकेश टिकैत भी हिस्सा लेंगे।

जींद में होनी वाली महापंचायत में किसानों को सही दिशा में विचार करना चाहिए: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, “जींद में होनी वाली महापंचायत में किसानों को सही दिशा में विचार करना चाहिए। सरकार तीन कानूनों को डेढ़ साल तक अमल नहीं करेगी और इसमें जो भी सुधार करना होगा उसके लिए वो तैयार है, उन्हें पंचायत में इन सब पर चर्चा करना चाहिए और आंदोलन को खत्म करना चाहिए।”

दिल्ली बॉर्डर ऐसे किले लगा दिए गए हैं, जैसे चीन-पाकिस्तान का बॉर्डर हो: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, “किसान दुश्मन देश के नागरिक नहीं हैं। दिल्ली बॉर्डर पर ऐसे किले लगा दिए गए हैं, जैसे चीन-पाकिस्तान का बॉर्डर तैयार किया हो। सरकार किसानों को आतंकवादी कह रही है, लाठी से पीट रही है। इसलिए हमने सदन में विरोध दर्ज कराया ताकि सबसे पहले किसानों के मुद्दे पर चर्चा हो और 3 कानूनों वापस हो।”

कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर किसानों का आंदोलन जारी

सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा की गई है। किसानों को यहां प्रदर्शन करते हुए आज 70 दिन हो गए हैं।

आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में दी श्रद्धांजलि

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा, “राष्ट्रपति जी के अभिभाषण में फौजी और किसानों के बारे में चर्चा है। जय जवान, जय किसान हमारी पार्टी का और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का नारा था। यह दो सेक्शन हमारे समाज के ऐसे हैं, उनके बगैर हम शून्य हैं। जो हमारे जवान सरहदों पर लड़ते हैं वह किस तरह की जिंदगी गुजारते हैं और किस तरह की जिंदगी जीते हैं। ग्लेशियर में हमारे फौजी रहते हैं। इस ठंड में उन ग्लेशियर हमें हमारे फौजी हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। गलवान वैली में हमारे जवान अपनी सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हो गए, उन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं।”

गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा, “मैं उन सैकड़ों किसानों को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो आंदोलन के दौरान शहीद हो गए। जो इस समय गतिरोध बना हुआ है, किसानों और सरकार के बीच, यह पहली बार नहीं हुआ है। यह सैकड़ों सालों से इस तरह की लड़ाई चलती आ रही है। कई दिन से मैं किसानों के आंदोलन के बारे में पढ़ रहा था। उन आंदोलनों के बार में भी पढ़ा जो अंग्रेजों के दौर में चलीं। उस दौर में भी सरकारों को झुकना पड़ा था। किसानों की ताकत से बड़ी कुछ नहीं है।”

आजाद ने अंग्रेजों के जमाने में हुए किसान आंदोलन, सरदार पटेल के किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए अक्टूबर 1988 के ‘बोट क्लब किसान आंदोलन’ से जुड़ अपने संस्मरण का जिक्र किया।

गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन के बीच सुरक्षा बेहद कड़ी

गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। किसानों को यहां प्रदर्शन करते हुए आज 68 दिन हो गए हैं।

राकेश टिकैत की सरकार को चेतावनी! कहा- किसानों की मांगें माने सरकार नहीं तो…

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी दी है। गाजीपुर बॉर्डर पर कहा, “आज हम जींद जा रहे हैं, हमारा उद्देश्य यही रहेगा कि हम सभी गांव में जाएंगे और उन्हें इकठ्ठा करेंगे। जब तक सरकार किसानों की मांग को पूरा नहीं करती तब तक पूरे देश में ऐसी ही महापंचायत चलेंगी।”

The post Farmers Protest LIVE: जींद महापंचायत में राकेश टिकैत की हुंकार, कहा- जब-जब राजा डरता है, किलेबंदी करता है appeared first on Jan Sandesh Online.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *