एसपी ऑफिस पहुंचने के बाद भी 22 दिन बाद नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

देवरिया । मदनपुर कस्बे के मोहरा निवासी दीपक सिंह पुत्र संत प्रकाश सिंह ने अपने साथ हुई घटना को लेकर देवरिया पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौपा । दीपक सिंह ने बताया कि 16-05-2021 को करीब 6 बजे के आस पास एचएफ डीलक्स बाइक सवार 3 व्यक्तियों ने बराव चौराहे के पास मेरी बाइक रोककर मुझे मारपीट कर घायल कर दिया और मेरा पर्स लेकर फरार हो गए। जिसमे 5600 रूपये था। जिसकी सूचना मैंने मदनपुर पुलिस को दी। लेकिन आज लगभग 22 दिन होने को है अभी तक मेरा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
 मदनपुर एसो द्वारा बार बार तहरीर बदलने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है । मैं निराश होकर आज दिनांक 25-05-2021 को देवरिया  पुलिस अधीक्षक को उन तीनो अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की शिकायत पत्र दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *