देश मे तीसरी बार लगाया गया आपातकाल

विदेश:- चक्रवर्ती तूफान गैब्रिएल के कारण न्यूजीलैंड इमरजेंसी लगाने की घोषणा की गई है। यह तीसरी बार है जब देश मे इमरजेंसी की घोषणा की गई है। न्यूजीलैंड के आपदा प्रबंधन मंत्री किएरन मैकएनल्टी ने आपातकाल की घोषणा की है।

बता दें आपदा प्रबंधन मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा, इमरजेंसी नॉर्थलैंड, ऑकलैंड, वाईकाटो जैसे क्षेत्रों में आपातकाल लगेगा। वहीं बीते दिन 38 हजार घरों की बिजली गायब रही है। 
अलर्ट जारी करते हुए करीब 50 हजार घरों को खाली करवाया गया है।न्यूज़ीलैंड की सरकार ने तूफ़ान के चलते 7.3 मिलियन डॉलर के राहत पैकेज का एलान किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *