व्यापार: पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर अब Elon Musk का हो गया है। इसे Elon Musk ने 44 बिलियन डॉलर में खरीदने का एलान किया है। सूत्रों के मुताबिक ट्वीटर बोर्ड के सभी लोगो ने एक साथ मिलकर Elon Musk द्वारा दिए गए ऑफ़र पर पहले विचार किया और फिर उसे स्वीकार लिया है। सभी का कहना है कि यह डील इसी साल पूरी कर ली जाएगी।
बता दें पिछले कई दिनों से Elon Musk लगातार ट्वीटर की खरीद को लेकर ट्वीटर को ऑफर दे रहे थे। पहले ट्वीटर में एलन मस्क की 9 फीसदी की साझेदारी थी। लेकिन यह एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जो फ्री स्पीच के लिए बना है। Elon Musk का मानाना है कि अगर ट्वीटर को फ्री स्पीच रहना है तो उसका प्राइवेट होना आवश्यक है।
कल की डील के बाद से अब Elon Musk के पास Twitter Inc का 100% स्टेक होगा. उन्होंने ट्विटर 54.20 डॉलर्स (लगभग 4148 रुपये) प्रति शेयर की दर से कंपनी ख़रीदी है। हालाकि अभी यह डील पूरी नहीं हुई है लेकिन इसपर ट्वीटर बोर्ड की ओर से हामी भर दी गई है जिसके बाद अब Elon Musk ट्वीटर के नए मालिक होंगे।
Leave a Reply