Business: दुनिया के अमीरों में सबसे पहले नम्बर के अमीर Elon Musk ने ट्वीटर खरीद लिया है। Elon Musk ने ट्वीटर बोर्ड के साथ डील कर ट्वीटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा है। ट्वीटर की खरीद के बाद Elon Musk ने कहा कि ट्वीटर एक ऐसा प्लेटफार्म है जो लोगो को फ्री स्पीच का मंच देता है। लोकतंत्र के लिए फ्री स्पीच का प्लेटफार्म होना आवश्यक है। मैंने इसकी इसी क्षमता को देखते हुए ट्वीटर में निवेश किया है। मैं कोशिश करूंगा ट्वीटर को बेहतर बनाए रखने के लिए।
ट्वीटर खरीद के बाद Elon Musk के बयान पर ट्वीटर के CEO पराग अग्रवाल ने कहा उन्हें यह अंदाजा नहीं कि इस बड़े सौदे के बाद अब ट्वीटर किस दिशा में आगे बढ़ेगा। वही कम्पनी के कर्मचारियों के साथ बैठक में कहा कि आगामी समय मे ट्वीटर के कर्मचारियों का भविष्य अंधेरे में है।
वही अमेजन कम्पनी के CEO जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने ट्वीटर पर एलन मस्क के आधिपत्य को लेकर कहा कि अब क्या चीनी सरकार को लाभ हो सकता है या नहीं। बता दें इस डील के बाद एलन मस्क की ओर से निगेटिव रिएक्शन आ रहे हैं।
Leave a Reply